मावली उपखंड क्षेत्र के आमली गांव में कृषि विभाग की टीम ने रात्रि में बिना सूचना के खाद वितरित करने की घटना पर सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपित संचालक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। बुधवार को मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी इस मामले की जांच कर मौके की रिपोर्ट उदयपुर कार्यालय भेजने के साथ ही फतेह नगर थाने में आरोपी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, किरण खाद बीज ट्विंकल नाम से लाइसेंसधारी संचालक ने बिना विभाग को सूचना दिए गांव में खाद खाली कर किसानों में वितरित किया। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी चंद्र भान सिंह राणावत, नोडल प्रभारी परशुराम जाट, कृषि पर्यवेक्षक नारायण लाल गुर्जर और कश्यप पर्यवेक्षक कुलदीप सिंह उपस्थित थे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए मौका-पर्ची तैयार कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की।

किसानों का आरोप है कि उन्हें नियमित रूप से खाद प्राप्त करने में कठिनाई होती है और अक्सर यह कहकर लौटाया जाता है कि स्टॉक खत्म हो चुका है या खाद अभी उपलब्ध नहीं है। लगातार इस कमी के कारण समय पर बुवाई और खाद डालने का कार्य प्रभावित हो रहा था। इसी अवसर का लाभ उठाते हुए संचालक ने रात के समय खाद वितरण की।

कृषि विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अनियमितताओं से किसानों की खेती प्रभावित हो सकती है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि विभाग किसानों के हितों की रक्षा के लिए सतर्क है और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Updated On
Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story