थामला में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक समरसता और एकता का आह्वान
थामला मंडल के गांवों द्वारा शोभा यात्रा और 'एक संगत एक पंगत' के संदेश के साथ हिंदू एकता और जातिगत भेदभाव मिटाने पर जोर दिया गया।

थामला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान हनुमान मंदिर की ओर शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु और झांकियां।
धर्मनगरी थामला की पूण्य धरा पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सर्व हिंदू समाज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम थामला मंडल के सभी गाँवों की ओर से शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुई जो थामला में हनुमान मंदिर पर एकत्र होकर सभा स्थल पहुँची। मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा की गयी।
शोभा यात्रा एवं गूँजते नारे
शोभा यात्रा में समाज द्वारा "हिंदू-हिंदू भाई-भाई दूसरी जाती कहाँ से आई, जात पात की करो विदाई हिंदू- हिंदू भाई- भाई" के नारों के साथ सभा स्थल तक पहुँचे। कार्यक्रम में विभिन्न महापुरुषों की झाकियां भी शामिल रही।
अतिथि एवं मुख्य वक्ता
- श्रीमान पृथ्वीसिंह जी भोजपुरा (मुख्य वक्ता)
- अमित दास जी महाराज
- माधव दास जी महाराज
- नारायण सिंह जी महाराज
- निकिता सिंह राणावत
कार्यक्रम का विवरण एवं संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की पूजा के साथ की गयी। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता पृथ्वीसिंह जी द्वारा समरसता, कुटुंब प्रबोधन एवं हिन्दू एकता का आह्वान किया। तत् पश्चात महाप्रसादी में सामूहिक भोज "एक संगत एक पंगत" का भाव का संदेश दिया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
