झाड़ोल, राजस्थान। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा झाड़ोल के अध्यक्ष शेर सिंह राणावत के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी झाड़ोल को समाज कल्याण विभाग द्वारा OBC वर्ग की जनगणना कार्य में शिक्षकों और बीएलओ की भागीदारी पर विरोध दर्ज कराया गया। शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में शिक्षकों ने हाल ही में निर्वाचन विभाग के SIR कार्य को पूरी निष्ठा और लगन के साथ संपन्न किया है, और अब विद्यालयों में विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा न होने के कारण शिक्षक विद्यालय के नियमित कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

शिक्षक संघ ने ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी कि बोर्ड परीक्षाएं निकट हैं और यदि इस जनगणना कार्य के लिए अन्य विभागों के कर्मियों को नियुक्त नहीं किया गया तो संघ आंदोलन की राह पर जाएगा। ज्ञापन में मंत्री प्रकाश भट्ट, प्रताप सिंह, अरविन्द सिंह, गुणवंत सिंह, सुशील जैन, गुणवेंद्र सिंह, पुष्कर तेली, राधाकृष्ण मोहन लोलावत, दिनेश जोशी, लक्ष्मण सिंह अवर और अन्य बीएलओ मौजूद रहे।

संगठन का कहना है कि शिक्षा और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े, इसके लिए अन्य विभागों के कर्मियों की तात्कालिक नियुक्ति आवश्यक है। इस कदम को शिक्षक संघ द्वारा विद्यार्थियों के हित में एक आवश्यक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

ज्ञापन सौंपने के बाद शेर सिंह राणावत ने कहा कि शिक्षक संघ केवल शिक्षक और विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है और ऐसे कार्यों में शिक्षकों की भूमिका उनके मुख्य शैक्षणिक दायित्वों के विपरीत नहीं होनी चाहिए।

यह विरोध प्रदर्शन स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के लिए एक संदेश है कि शिक्षक जनगणना जैसे अतिरिक्त कार्यों के लिए प्राथमिकता से अपने शैक्षणिक कर्तव्यों के साथ-साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों का संतुलन बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story