उदयपुर, 25 नवम्बर। शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच का बंधन राजनीतिक विचारधारा से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होता है, इसका जीवंत उदाहरण नाथद्वारा में देखने को मिला। भाजपा नेता डॉ. विजय विप्लवी ने राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी से एक सामाजिक आयोजन के दौरान मुलाकात की और 'पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय' विषयक अपने शोध और पुस्तक पर चर्चा करते हुए उन्हें अपनी पुस्तक भेंट की।

इस भेंट के अवसर पर डॉ. विप्लवी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "विद्वतजन कभी संकीर्ण नहीं होते।" डॉ. जोशी ने शोध विषय की विस्तारपूर्वक जानकारी ली और पुस्तक पढ़ने का वचन भी दिया। उल्लेखनीय है कि जब डॉ. जोशी महाविद्यालय में प्रोफेसर थे, उस समय डॉ. विप्लवी उनके छात्र थे। इस मुलाकात ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिक्षक और पूर्व विद्यार्थी का संबंध दलगत राजनीति से परे है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा नेता शरद बागोरा, कांग्रेस नेता दिनेश एम. जोशी और चैयरमेन मनीष राठी सहित कई वरिष्ठ समाजिक और राजनीतिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं। यह भेंट न केवल व्यक्तिगत सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि शिक्षा और विद्वत्ता के क्षेत्र में पारदर्शिता और विचारों की खुली बहस का संदेश भी दिया।

नाथद्वारा में हुई यह भेंट यह दर्शाती है कि शिक्षा और विद्वत्ता के मूल्यों के सामने राजनीतिक मतभेद गौण हो जाते हैं और शिक्षक-विद्यार्थी संबंध समाज में स्नेह और सम्मान की मिसाल बनता है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story