राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेमपुर में सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षक श्री मुस्ताक मोहम्मद की ओर से विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और आनंद के साथ कृष्ण भोग ग्रहण किया।

संस्था प्रधान श्री जगदीश चंद्र पालीवाल ने बताया कि विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को कृष्ण भोग करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के प्रशासक श्री बाबूलाल गाडरी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह, पूर्व सरपंच श्री केशव छाजेड़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ से श्री संजय गहलोत, बांसलिया से श्री लोकेश जीनावत, फतेहपुरा से श्री दिनेश चंद्र व्यास, वल्लभनगर क्षेत्र से श्री ओमप्रकाश टेलर, राउप्रावि रेबारियों की ढाणी से श्री मांगीलाल गुर्जर, श्री ओमप्रकाश पालीवाल, प्रकाशपुरा से श्री के.के. शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सालय से श्री विनोद शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री हिम्मत सिंह चुंडावत, एमजीजीएस फतहनगर से श्री पन्नालाल मेघवाल, उपकोष कार्यालय से श्री देवीलाल पटेल, प्राथमिक विद्यालय गोपाल नगर से श्री शशिकपूर मीणा सहित स्थानीय विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं श्री मुस्ताक मोहम्मद के परिजन उपस्थित रहे।





कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने श्री मुस्ताक मोहम्मद के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं। विद्यार्थियों के साथ आयोजित यह आयोजन सेवानिवृत्ति के अवसर पर शिक्षक के स्नेह और विद्यालय परिवार के आत्मीय संबंधों का प्रतीक बना।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story