उपखंड झाड़ोल में अभियान गुलाबी सर्दी के तहत कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए ठंड से सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वाड़द, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडोलिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय काडाफला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पादरफला और राजकीय प्राथमिक विद्यालय वनपुरा में आयोजित वितरण कार्यक्रम में छात्रों को ऊनी स्वेटर भेंट किए गए।

इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेश लोहार ने किया, जिन्होंने वर्षो से अभियान गुलाबी सर्दी के माध्यम से क्षेत्र के जनजातीय विद्यार्थियों को ठंड से बचाने और उन्हें निरंतर विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया है। इस बार कार्यक्रम को गुजराती टूरिस्ट एजेंसी “एक्सप्लोर अरावली” के डायरेक्टर हीरेन पंचाल के आर्थिक सहयोग से सफल बनाया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के अध्यापक हरीश मेघवाल, रमेश जन्नावत, धन्ना लाल, हरीश पटेल, सुखराम डामोर, भर्ती वर्मा, भावना मेघवाल, शारदा पलात, पैलाश कुमार, मीनाक्षी मीणा, भूपेंद्र सिंह झाला, दिव्या राणावत, अमित सेवक, जगदीश कसौटा, मांगीलाल मेघवाल और अर्चना मीणा सहित कुक, कम हेल्पर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वेटर प्राप्त किए और उनके परिवारों ने इस पहल के लिए अभियान गुलाबी सर्दी की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।

इस प्रयास से न केवल विद्यार्थियों को ठंड से सुरक्षा मिली, बल्कि उन्हें शिक्षा से जुड़े रहने और नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरणा भी मिली। अभियान गुलाबी सर्दी ने वर्षों से जनजातीय बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा में योगदान देकर क्षेत्र में सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण स्थापित किया है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story