खेरोदा, 25 अगस्त 2026। खेरोदा कस्बे के निकटवर्ती पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मासिंगपुरा में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई।

विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष डालचंद रावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली गांव के विभिन्न मुख्य मार्गों और गलियों से होकर पुनः विद्यालय परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी स्लोगन और नारों की तख्तियां लेकर ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने का संदेश दिया।

शिक्षक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यालय स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों और समुदाय में स्वच्छता की आदत को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह जानकारी प्रधानाचार्य अशोक पोखरना ने दी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story