फतहनगर। एसवीएन मॉडल स्कूल, फतहनगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुरू हुआ दस दिवसीय गणपति उत्सव बुधवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं।

उत्सव के शुभारंभ पर विद्यालय परिसर में विधिवत भगवान श्री गणेश की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दस दिनों तक विद्यालय के विभिन्न कक्षा-समूहों और कक्षा अध्यापकों के सहयोग से प्रतिदिन आकर्षक एवं मनोहारी झांकियों की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों के विकास के उद्देश्य से प्रतिदिन गणपति आरती, प्रसाद वितरण तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती आयोजित की गई। इस दौरान भगवान श्री गणेश को श्रद्धापूर्वक केसरिया भात का भोग अर्पित किया गया। विद्यालय परिवार ने भगवान गणपति से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं विद्यालय की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक दीपेश गोयल, प्रबंधक मुस्कान अग्रवाल एवं प्रधानाध्यापक पूरण गोयल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। दस दिवसीय गणपति उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, सामूहिक सहभागिता एवं संस्कारों की भावना को बढ़ावा मिला।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story