सकल जैन संघ कानोड़ के चुनाव सोमवार को गांधी चौक स्थित पंचायती नोहरे में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

संपन्न चुनाव में सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त सुरेश चन्द्र दक को अध्यक्ष तथा पृथ्वीराज जारोली को मंत्री मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित सदस्यों में उत्साह का वातावरण रहा और निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष नक्षत्र मल धींग द्वारा समाज में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए पूर्व मंत्री पारस नागोरी ने उन्हें मोठड़ा पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं उपस्थित सभी सदस्यों ने शाल एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री पारस नागोरी ने कार्यकारिणी द्वारा अब तक करवाए गए सभी कार्यों की संपूर्ण जानकारी सदन में प्रस्तुत की तथा नई कार्यकारिणी के गठन हेतु दोनों संघों से आए नामों को बैठक में रखा। पूरी चुनाव प्रक्रिया एवं कार्यवाही की विस्तृत जानकारी भी पारस नागोरी द्वारा ही दी गई।

सर्वसम्मति से संपन्न इस चुनाव ने सकल जैन संघ कानोड़ में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठनात्मक एकता और पारदर्शिता का संदेश दिया।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story