सुनील चौबीसा सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री नियुक्त, मेवाड़ में होगा विस्तार
जयपुर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने सौंपी जिम्मेदारी, संगठन की मजबूती और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मेवाड़ में सम्मेलन की तैयारी।

कानोड़। सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक प्रधान कार्यालय बनी पार्क, जयपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में समाज हितार्थ और युवाओं के मार्गदर्शन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा ने सुनील चौबीसा अत्रिश द्वारा समाज के प्रति दी जा रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए, उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें सर्व ब्राह्मण महासभा, जयपुर के प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है और संगठन विस्तार के निर्देश नियुक्ति पत्र भेजकर दिए हैं।
संगठन की मजबूती और भावी कार्ययोजना
सुनील चौबीसा ने फोन पर पण्डित सुरेश मिश्रा का आभार जताते हुए उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "सभी को जोड़ते हुए मजबूती से समाज एवं राष्ट्र प्रेम की भावना, और चिन्तन, मनन के साथ निर्णय लेते हुए ज्ञान विज्ञान के साथ सभी को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किए जाने का प्रयास किया जायेगा।"
सुनील चौबीसा ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्राह्मण सबका नेतृत्व करता है और ब्राह्मण सबके लिए है। मेवाड़ क्षेत्र में शीघ्र ही संगठन विस्तार कर एक सम्मेलन रखा जाएगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
