मावली। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र में 16 दिसंबर 2025 से आयोजित फॉलोअप शिविर का शुक्रवार को औचक निरीक्षण उपखंड अधिकारी मावली रमेश सीरवी पूनाडिया ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में चल रही गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाई जाए।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ फॉलोअप शिविर की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आमजन को योजनाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके। शिविर के दौरान कुल 25 नामांतरण का निस्तारण किया गया, वहीं आपसी सहमति से दो प्रकरणों का समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर गिरदावरी एप के माध्यम से खातेदारों को जागरूक करने का विशेष प्रयास किया गया। शिविर में 130 खातेदारों को गिरदावरी एप के उपयोग संबंधी जानकारी प्रदान की गई और मौके पर ही 45 खातेदारों के मोबाइल में एप डाउनलोड कराया गया। इसके अतिरिक्त, 78 पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।

शिविर में उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी के साथ तहसीलदार मावली दिनेश कुमार यादव, विकास अधिकारी शैलेंद्र पी. खींची एवं समस्त ब्लॉक स्त्री अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने आमजन को सरकारी योजनाओं के महत्व और लाभ के बारे में जानकारी दी, जिससे स्थानीय जनता के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ।

यह फॉलोअप शिविर प्रशासन की जनहितैषी पहल को उजागर करता है और स्थानीय जनता को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story