मावली उपखण्ड क्षेत्र की नूरड़ा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणा में शुक्रवार को छात्र संसद का गठन किया गया। इस दौरान लोकेश रेबारी को प्रधानमंत्री तथा देवेंद्र सिंह झाला को उप प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया।

विद्यालय कार्यकारिणी में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में हर्षिता कुंवर झाला, सांस्कृतिक मंत्री के रूप में कृष्णा रेबारी, पर्यावरण मंत्री के रूप में कुंदन सिंह झाला, स्वच्छता मंत्री के रूप में डिम्पल कुंवर झाला एवं पवन रेबारी, संगठन मंत्री के रूप में प्रवीणा कुंवर झाला, प्रचार मंत्री के रूप में गुंजन कुंवर झाला एवं फूलवंती रेबारी तथा खेल मंत्री के रूप में पिंटू रेबारी एवं मोहित सिंह झाला को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत की संसदीय प्रणाली तथा प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही इन पदों को दायित्व के रूप में स्वीकार करते हुए विद्यालय संचालन में सभी से सहयोग करने का आग्रह किया गया।

इससे पूर्व गुरुवार को विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान दिनेश बोरीवाल ने की। इस दौरान अध्यापक पिंटू सिंह, मंजू कुमारी एवं अनिता गोस्वामी सहित अन्य ने दोनों महापुरुषों के जीवन, व्यक्तित्व तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए और प्रेरक प्रसंग सुनाए। छात्र संसद के गठन और स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से परिचित कराया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story