मावली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मावली के छात्रसंघ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में महाविद्यालय की समस्त छात्र शक्ति ने आज महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय का नाम ‘बावजी चतुर सिंह’ के नाम पर करने की मांग की। ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि बावजी चतुर सिंह जी मेवाड़ के विख्यात आध्यात्मिक संत थे, जिनका क्षेत्रीय एवं सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

छात्रों का मानना है कि महाविद्यालय का नाम ऐसे संत के नाम पर रखने से न केवल क्षेत्रीय जन भावनाओं को सम्मान मिलेगा, बल्कि मेवाड़ के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक इतिहास को भी मजबूती मिलेगी। ज्ञापन सौंपते समय छात्रसंघ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राव ने कहा कि यह कदम छात्रों और स्थानीय समाज के लिए गर्व का विषय होगा और शिक्षा संस्थान के गौरव को नई पहचान देगा।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र तिवारी ने छात्रों के ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए कहा कि यह प्रस्ताव प्रशासनिक प्रक्रियाओं और उच्च शिक्षा विभाग की मंजूरी के अधीन होगा। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि छात्रों की मांग और क्षेत्रीय जनभावनाओं को गंभीरता से देखा जाएगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त छात्र शक्ति उपस्थित रही और उन्होंने अपने समर्थन का संकल्प व्यक्त किया। विशेषज्ञों और स्थानीय समाजजन का मानना है कि यदि महाविद्यालय का नाम बावजी चतुर सिंह के नाम पर रखा जाता है, तो यह क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत और छात्रों के लिए प्रेरणा का एक मजबूत प्रतीक बनेगा।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story