झाड़ोल। हरिहर भगवान की पावन धरती पर राजस्थान सरकार के राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी का विधानसभा झाड़ोल मंडल अंतर्गत बदराणा ग्राम पंचायत स्थित भगवान हरिहर मंदिर में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. चतुर्वेदी द्वारा भगवान हरिहर के दर्शन और पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और आमजन के कल्याण की कामना की।

बदराणा ग्राम पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. चतुर्वेदी ने राजस्थान सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण, गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं से आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार, उदयपुर जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, जिला प्रवक्ता नीलम राजपुरोहित, जिला मंत्री संजय मेहता, झाड़ोल मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गाडरी, विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत, पंचायती राज प्रकोष्ठ के मनीष पुरोहित, महामंत्री पंकज पडिया, निर्मल दर्जी, बदराणा ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पुरबिया, ओगणा मंडल अध्यक्ष तखत सिंह सोलंकी, फलासिया पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. चतुर्वेदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और क्षेत्र की विकास संबंधी विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। अंततः कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस भव्य स्वागत समारोह ने स्थानीय जनता और प्रदेश प्रशासन के बीच सामंजस्य और विकास के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story