फतहनगर। विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और मतदाता जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेंट थॉमस उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में स्कूल मतदाता साक्षरता क्लब कार्यकारिणी समिति (ELC-EC) का गठन किया गया। समिति का गठन संस्था के चेयरमैन श्री विनय सोनी, प्रधानाचार्य श्री रोहित कुमार जैन, सचिव श्री सुनील कुमार कोठारी तथा उपसचिव श्रीमती सीमा सोनी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

चयन प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों में से विभिन्न पदों के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इस प्रक्रिया में अक्षत जैन को अध्यक्ष (हेड बॉय) तथा महक कंवर चौहान को उपाध्यक्ष (हेड गर्ल) चुना गया।

विद्यालय में स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, डिसिप्लिन कोऑर्डिनेटर, कल्चरल कोऑर्डिनेटर, इवेंट कोऑर्डिनेटर, क्लीननेस कोऑर्डिनेटर, इको क्लब एवं सोशल कोऑर्डिनेटर तथा एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सहित विभिन्न पदों पर भी विद्यार्थियों का चयन किया गया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार स्कूल मतदाता साक्षरता क्लब (ELC-EC) की कार्यकारिणी समिति में 20 विद्यार्थियों तथा विद्यालय संसद में 20 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इस प्रकार दोनों समितियों में कुल 40 विद्यार्थियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं, जो आगामी शैक्षणिक गतिविधियों, नेतृत्व विकास तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। विद्यालय में गठित यह समिति विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल और लोकतांत्रिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story