भामाशाहों का अनुकरणीय सहयोग

उपखंड झाड़ोल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के दानदाता प्रताप जैन, स्थानीय गांव से भामाशाह मुरलीधर पालीवाल तथा विद्यालय के कार्मिकों के सांझा प्रयासों से आहूजा कंपनी का साउंड सिस्टम भेंट किया गया।

उद्देश्य और लाभ

  • इससे विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रार्थना सभा को अधिक प्रभावशाली व संगीतमय बनाने में मदद मिलेगी।
  • विद्यार्थी विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ पाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थिति

वितरण कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के निम्नलिखित सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे:

  • कार्मिक: राजसिंह भाटी, जगदीश चंद्र लोहार, गजेंद्र कुमार पारगी, कैलाश चंद्र मेघवाल, रमेश चंद्र मीणा, अरविन्द कुमार मेघवाल।
  • अन्य: समस्त विद्यार्थी, कुक कम हेल्पर तथा ग्रामीण।

आभार प्रदर्शन

स्थानीय प्रधानाचार्य शंकर लाल मेघवाल द्वारा प्रेरक अध्यापक नरेश लोहार, अंत्योदय फाउंडेशन तथा मुरलीधर व्यास सहित विद्यालय कार्मिकों का इस पुनीत कार्य हेतु आभार प्रकट किया गया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story