गुरु पूर्णिमा पर राज्य सरकार से सम्मानित श्यामलाल चौबीसा का बांसड़ा में बजरंग सेवा समिति ने किया अभिनंदन
भिंडर उपखंड के बांसड़ा गांव में गुरु पूर्णिमा पर राजस्थान सरकार से सम्मानित श्यामलाल चौबीसा का श्री बजरंग सेवा समिति ने अभिनंदन किया।

तस्वीर में बांसड़ा स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह के दौरान श्यामलाल चौबीसा और श्री बजरंग सेवा समिति के पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
भिंडर उपखंड क्षेत्र के बांसड़ा गांव में श्री बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण में श्री बजरंग सेवा समिति की ओर से श्यामलाल चौबीसा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से सम्मानित किए जाने के बाद गांव की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।
समिति के महामंत्री ललित सिंह चौहान ने बताया कि बांसड़ा स्थित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला के संचालक श्यामलाल चौबीसा का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा अभिनंदन किए जाने पर पूरे गांव ने गौरव का अनुभव किया। इसी क्रम में श्री बजरंग सेवा समिति की ओर से गांव की ओर से उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदन लाल व्यास, कोषाध्यक्ष शांति लाल व्यास, नन्द लाल व्यास, तुलसी राम व्यास, देवराम मेनारिया, रमेश चंद्र चौबीसा, राम दास वैष्णव, प्रेम शंकर मेनारिया सहित समिति के पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान श्यामलाल चौबीसा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान वह बांसड़ा की धरती और गांव की जनता को समर्पित करते हैं। कार्यक्रम गांव के लिए गौरव के वातावरण में संपन्न हुआ।

Bharat Jaroli, Udaipur
नाम: भरत कुमार जारोली
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।
