श्रेयेस्वर महादेव मंदिर दरौली में भव्य भजन संध्या और झांकी का आयोजन
मेवलिया प्रजापति समाज द्वारा श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दीं और महादेव का विशेष अभिषेक किया गया।

दरौली के श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या के दौरान भगवान शिव की आकर्षक झांकी के दर्शन करते मेवलिया प्रजापति समाज के श्रद्धालु और पदाधिकारी।
मेवलिया प्रजापति समाज की कुल देवी श्रीयादे मंदिर परिसर में आज दिनांक 15 फरवरी 2026 रविवार को श्रेयेस्वर महादेव मंदिर की भव्य झांकी सजाकर विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भजन गायकों की प्रस्तुतियां एवं सांस्कृतिक झलक
इस विराट भजन संध्या में समाज के भजन गायक:
- मांगीलाल इंटाली
- प्रभुलाल नवानिया
- शंकरलाल
- चंपालाल महाराज की खेड़ी
आकर्षक सजावट और अभिषेक
इस अवसर पर मंदिर परिसर में चारों ओर लाइट व डेकोरेशन की सजावट के साथ झांकी सजाई गई। इस अवसर पर शिव भगवान मंदिर में अभिषेक ओर सुंदर सजावट की जो बहुत ही आकर्षक रही।
उपस्थित अतिथि एवं समाज बंधु
इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारी और समाज जन उपस्थित रहे:
- मेवाड़ चोखला अध्यक्ष गणेश लाल प्रजापत घासा
- कार्यकारी अध्यक्ष मांगी लाल इंटाली
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमलाल मालकी टूस
- देवीलाल सराय, अंबालाल नवाणियां, पन्ना लाल, प्रकाश भटेवर
- भगवानलाल, पुष्कर, साकरोदा, शंकरलाल, चंपालाल महाराज की खेड़ी
- चुन्नीलाल, दीपचंद घासा, रामलाल कोषाध्यक्ष
- नानालाल, रामलाल, भगवान लाल, केशू लाल, नाथु लाल
- देवी लाल, भंवर लाल, गणेश, पुष्पेंद्र दरौली, खेमराज सराय
आदि कई समाज बंधु, माताएं ओर बहने उपस्थित थी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
