ऋषभदेव में हर्षोल्लास से मना श्रेयांस नाथ निर्वाण महोत्सव और रक्षा बंधन पर्व
खेरवाड़ा के ऋषभदेव कांच मंदिर में श्रेयांस नाथ निर्वाण महोत्सव और रक्षा बंधन पर्व मनाया गया, मुनियों की रक्षा की कथा भी सुनाई गई।

तस्वीर में ऋषभदेव के कांच के मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए समाजजन दिखाई दे रहे हैं।
ऋषभदेव कांच के मंदिर में विराजित उपाध्याय शुभम सागर महाराज एवं कवि मुनि सक्षम सागर जी महाराज के सानिध्य में भगवान श्रेयांस नाथ का निर्वाण महोत्सव एवं रक्षा बंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
उपाध्याय शुभम सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए बताया कि आज ही के दिन हस्तिनापुर में अकम्पनाचार्य सहित सात सौ मुनियों पर उपसर्ग किया गया था और सभी मुनियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने विस्तार से बताया कि मुनि विष्णु महाराज ने किस प्रकार मुनियों की रक्षा कर जिनशासन की सेवा की। इसी घटना की स्मृति में रक्षा बंधन पर्व मनाया जाता है।
समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आज झारखंड के सम्मेद शिखर में भगवान श्रेयांस नाथ को निर्वाण प्राप्त हुआ था। विद्वान पंडित पारस जैन ने मंत्रोच्चारण कराया। इसके बाद हंसमुख प्रेम चंद नागदा परिवार ने भगवान श्रेयांस नाथ की पूजा-अर्चना कर निर्वाण लड्डू चढ़ाया। इस अवसर पर अकम्पनाचार्य की पूजा भी की गई।
समाज के महामंत्री प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि उपाध्याय शुभम सागर महाराज की पिच्छी पर हंसमुख नागदा परिवार ने स्वर्ण राखी तथा मुनि सक्षम सागर महाराज की पिच्छी पर भरत शीला गनोडिया परिवार ने रजत राखी भेंट की।
इस अवसर पर समाज के नगर सेठ राजमल कोठारी, अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, उपाध्यक्ष धन पाल भंवरा, सह मंत्री हेमंत भंवरा, वित्तमंत्री बसंती लाल भंवरा, धर्म मंत्री मुकेश गांधी, संपदा मंत्री राज कुमार गांधी, महावीर गंगावत, महावीर कोठारी, प्रकाश भाणावत, गुरुकुल के महामंत्री सुंदर लाल भाणावत, ट्रस्टी सुरेश कोठारी, सिदार्थ पंचोली, रमेश पटवारी, डॉक्टर प्रियेश भंवरा, सी पी भाणावत, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अंकित भाणावत और महामंत्री तरुण सिसपुरिया सहित खेरवाड़ा, देवल, बड़ौदा, अहमदाबाद, राजकोट और उदयपुर सहित समाजजन उपस्थित रहे।
रक्षा बंधन पर्व और भगवान श्रेयांस नाथ के निर्वाण महोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में समाजजनों ने पूजा-अर्चना और परंपरागत धार्मिक विधियों के माध्यम से पर्व मनाया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
