अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की ओर से विभिन्न शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर खंड मावली ने मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़, प्रदेश मंत्री रमेशचंद्र पुरोहित, संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत तथा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला को सौंपा गया।

खंड मावली अध्यक्ष शंकरलाल जाट (लदाना) एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

मांग पत्र में टीएसपी से नॉन-टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत एवं वंचित शिक्षकों का गृह जिलों में समायोजन, मॉडल विद्यालयों में शीघ्र साक्षात्कार एवं पदस्थापन, चुनाव कार्य के बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, नव पदोन्नत व्याख्याताओं के स्थानांतरण, नव क्रमोन्नत विद्यालयों में पद सृजन तथा तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी कराने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

इसके अलावा सरेंडर राशि शीघ्र जारी करने, आठवें वेतनमान में शिक्षक हितों की पूर्ण पैरवी करने तथा टीईटी परीक्षा में छूट प्रदान करने सहित अन्य शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दे भी मांग पत्र में उठाए गए।

इस अवसर पर खंड मावली के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी एवं कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने मांग पत्र में उठाए गए मुद्दों की प्रदेश स्तर पर प्रभावी पैरवी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संगठन प्रदेश स्तर पर पूरी गंभीरता के साथ प्रयास करेगा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story