खेरवाड़ा स्थित श्री महाकाल धाम कारछा में पहली बार श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 26 से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। संत-महात्माओं के शुभ आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन का निर्देशन सेवायत सोहनलाल औदित्य करेंगे।

कथा प्रवक्ता राधेश्याम व्यास ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा का वाचन कथा व्यास तिलकेश जोशी द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक श्री महाकाल धाम कारछा में होगा।

कथा के दौरान भगवान शिव के स्वरूप, उनकी महिमा एवं भक्तों के प्रति उनकी कृपा का वर्णन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं में उत्साह है।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने तथा आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story