उदयपुर में पतंजलि योग परिवार द्वारा शिव शंकर गौशाला में एक निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योगाचार्य डीवाईएसपी रतन सिंह राजपुरोहित, प्रितम सिंह चुंडावत व गणेश लाल डांगी ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया। इसी दौरान डॉ नरेन्द्र सनाढ्य ने ऋतु परिवर्तन पर स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारी साझा की।


पतंजलि परिवार द्वारा सम्मान एवं स्वागत

पतंजलि परिवार द्वारा गौशाला की अध्यक्ष गिरिजा चौहान, सचिव शालिनी राजावत, मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया, डॉ नारायण सिंह चावड़ा, राही, मित व माही राजावत का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला की अध्यक्ष गिरिजा चौहान व सचिव शालिनी राजावत ने भी सभी योगाचार्यों का उपरणा ओढ़ाकर कर स्वागत किया।






यज्ञ एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार

पंडित विनोद शर्मा व जिग्नेश शर्मा ने गाय के घी व यज्ञ सामग्री से यज्ञ कर गौशाला परिसर के वातावरण को मेडिकेटेड कर दिया। इस अवसर पर डॉ नारायण सिंह चावड़ा ने कहा कि:

"गायों की उपस्थिति में योग व यज्ञ करने से पोजेटीव ऊर्जा का संचार होता हैं। हर गांव में एक गौशाला होनी चाहिए व हर गौशाला में एक योगशाला होनी चाहिए। गाय से 60 फीट दूरी तक औरा बनता है जिससे गौ माता की उपस्थिति में योग करने से पोजिटिव उर्जा का संचार होता है।"


प्रमुख उपस्थिति एवं विशेष गतिविधियाँ

  • उपस्थित गणमान्य: मोहन सिंह शक्तावत, मुकेश पाठक, एन सी पालीवाल, हीरालाल सुथार, हीरालाल सेन, गुलाब सिंह राव, प्रहलाद सिंह, मनोहर सुखवाल, राजेश, ज्योति नय्यर, जिग्नेश शर्मा, देवाराम, विवेक, पवन जैन, प्रकाश जैन, गोपाल जोशी सहित कई योगाचार्य उपस्थित थे।
  • विशेष पाठ: रतन सिंह राजपुरोहित ने 108 बार राम नाम का जाप करते हुए उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
  • गौ सेवा: सभी योगाचार्यों ने गौशाला में गायों के हरी घास हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

संकल्प एवं आभार

शिविर के अंत में सभी ने नियमित योग करने, दूसरों को योग कराने और एक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर मोहन सिंह शक्तावत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

भवदीय,

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story