फतहनगर। नगर स्थित मुद्गल वाटिका में श्री द्वारिकाधीश महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे संपूर्ण पंडाल भक्ति भाव से ओत-प्रोत नजर आया। आगामी 31 मई 2026 तक चलने वाली इस धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातः 8 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं विधि-विधान से संपन्न हुए पूजन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

दोपहर 2 बजे विधिवत प्रारंभ हुई कथा के दौरान व्यासपीठ से कथा व्यास माणक चन्द मेनारिया ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का विस्तृत एवं सारगर्भित वर्णन किया। उन्होंने बिन्दुक कथा, सनत्कुमार-वेदव्यास संवाद, चंचुलिका कथा एवं नवधा भक्ति पर प्रकाश डाला। साथ ही, शिवलिंग की उत्पत्ति के प्रसंग में ब्रह्मा एवं विष्णु के संवाद तथा रुद्राक्ष की महिमा का उल्लेख करते हुए भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कथा व्यास ने श्रीरामसेतु निर्माण के प्रसंग में श्री गोवर्धन पर्वत की अभिलाषा की मार्मिक कथा सुनाई तथा श्रीनाथजी एवं मेवाड़ की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया।

कलियुग की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को मार्ग दर्शन दिया कि वर्तमान समय में शिवलिंग पर जल अर्पण, माता-पिता की सेवा, असहायों की सहायता, शिवालय की स्वच्छता एवं शिव स्मरण अत्यंत फलदायी है। उन्होंने रुद्र संहिता के पाठ को समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति का साधन बताया। इस दौरान यह महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया कि ऋण, अग्नि, शत्रु और क्लेश को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। शिव आराधना से लक्ष्मी स्थिर रहती है और समस्त कष्टों का निवारण होता है।

आयोजन की भव्यता के दृष्टिगत बढ़ती गर्मी में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आयोजक मंडल द्वारा फॉगिंग एवं कूलर की पुख्ता व्यवस्था की गई, ताकि कथा श्रवण में कोई व्यवधान न हो। कार्यक्रम के समापन पर शाम 5 बजे महाआरती की गई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। प्रतिदिन आयोजित हो रही इस कथा में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story