फतहनगर स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में विद्या भारती संस्थान, उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन संपन्न हुआ। 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित इस कार्यशाला में उदयपुर जिले के 24 विद्यालयों की 64 शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यशाला का मार्गदर्शन प्रांत शिशु वाटिका प्रमुख अनीता सेन एवं विद्या भारती संस्थान, उदयपुर के जिला सचिव कालूलाल चौबीसा ने किया। उद्घाटन सत्र में विद्यालय की प्रबंध समिति की सदस्य बबली अग्रवाल ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए शिशु शिक्षा में संस्कार एवं सृजनात्मक शिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

जिला सचिव कालूलाल चौबीसा ने अपने संबोधन में शिशु वाटिका के 12 आयामों का विस्तार से विवेचन किया और उन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में सकारात्मक, संस्कारयुक्त एवं आनंददायी वातावरण का निर्माण आवश्यक है।








तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षिकाओं को शिशु वाटिका की अवधारणा, पाठ्यक्रम, वार्षिक योजना, दैनिक कार्यक्रम, गतिविधि-आधारित शिक्षण, शारीरिक एवं खेल गतिविधियां, योग, गीत, कथा, प्रार्थना, संस्कार शिक्षा तथा बालकों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक एवं प्रभावी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का संचालन जिला शिशु वाटिका प्रमुख हेमलता दवे एवं रेखा रावल ने किया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को शिशु शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे अपने विद्यालयों में शिशुओं के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार कर सकें।

समापन सत्र में प्रांत शिशु वाटिका प्रमुख अनीता सेन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं नवाचारों को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया। अंत में जिला शिशु वाटिका प्रमुख हेमलता दवे ने सभी प्रशिक्षकों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story