फतहनगर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रविवार को उदयपुर आगमन के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

महासंघ के उदयपुर जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के संभाग प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ के माध्यम से यह ज्ञापन मुख्यमंत्री तक प्रेषित किया। ज्ञापन में शिक्षकों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।

ज्ञापन में टीएसपी क्षेत्र से नॉन-टीएसपी क्षेत्र में समायोजित शिक्षकों को उनके गृह जिलों में समायोजित करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति जल्द करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लंबित स्थानांतरण तत्काल करने, पदोन्नत प्राचार्यों एवं उप-प्राचार्यों की काउंसलिंग कर शीघ्र पदस्थापन करने तथा नवपदोन्नत व्याख्याताओं के स्थानांतरण जल्द कराने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान संभाग प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ के साथ विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। राजेन्द्र राठौड़ ने मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर जिला संगठन मंत्री डॉ. हेमंत मेनारिया, जिला कोषाध्यक्ष सुनील मंडोवरा, अतिरिक्त जिला मंत्री विनोद गदिया सहित जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) खंड मावली के अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना ने बताया कि शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर संगठन की ओर से यह ज्ञापन सौंपा गया है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story