तैलिक साहू सेवक संघ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शत्रुध्न बन्दवाल को साहू सेवक संघ का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। यह घोषणा संघ के संस्थापक सदस्यों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से की गई।

तैलिक साहू सेवक संघ के संस्थापक कन्हैया पंडियार ने बताया कि बैठक में संगठन के भविष्य, सामाजिक गतिविधियों एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद शत्रुध्न बन्दवाल के नाम पर सहमति बनी। अध्यक्ष घोषित होने के बाद उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं समाज बन्धुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

कन्हैया पंडियार ने बताया कि साहू सेवक संघ पिछले 34 वर्षों से उदयपुर साहू समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन सामाजिक सरोकारों, समाजोत्थान एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में लगातार अग्रणी रहा है। नए अध्यक्ष के चयन को संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story