पीपली बी ऋषभदेव का शांतिनाथ जैन मंदिर बना भव्य धाम, 70-80 लाख से हुआ जीर्णोद्धार
पीपली बी ऋषभदेव के शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का 70-80 लाख रुपए से जीर्णोद्धार हुआ, सेवा और श्रद्धा से बदली मंदिर की तस्वीर।

तस्वीर में विधानाचार्य पंडित पारस जैन माइक पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
अतिशय क्षेत्र शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पीपली बी ऋषभदेव केसरियाजी का जीर्णोद्धार श्रद्धा, सेवा और निरंतर प्रयासों से हुआ। विधानाचार्य पंडित पारस जैन ऋषभदेव के अनुसार जनवरी सन् 2021 में उन्हें शांतिनाथ भगवान की सेवा करने का मौका मिला और इसी दौरान उनका इस मंदिर में आना हुआ।
पंडित पारस जैन ने बताया कि जब वे जनवरी 2021 में मंदिर पहुंचे, तब पूरा मंदिर खंडहर जैसा था और वहां डर सा लगता था। बारिश के समय पूरे परिसर और छतों पर पानी टपकता था तथा मंदिर की स्थिति पूरी तरह झर-झर अवस्था में थी। मंदिर में लाइट की भी व्यवस्था नहीं थी। करीब दो माह तक मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा और पूजा-अर्चना की गई।
उन्होंने बताया कि सच्ची आराधना करने से आज मंदिर एक जन्नत के रूप में परिवर्तित हो गया है। उस समय उन्होंने भगवान से एक ही प्रार्थना की थी कि वे निरंतर उनकी सेवा करते रहें और उनके मन में कभी ऐसा विकल्प न आए कि वे भगवान की सेवा नहीं करें। उन्होंने प्रार्थना की थी कि उनके निमित्त से इस मंदिर का जीर्णोद्धार हो सके।
पंडित पारस जैन के अनुसार शांतिनाथ भगवान ने उनकी प्रार्थना सुनी और भगवान की असीम कृपा से आज मंदिर का जीर्णोद्धार हो गया। उन्होंने बताया कि कई यात्रियों को यह जानकारी नहीं थी कि पीपली में जैन मंदिर है। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक और शांतिधारा करते हुए प्रत्येक मोबाइल में ग्रुप के माध्यम से मंदिर का प्रचार-प्रसार किया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद ऐसे यात्रियों का मंदिर से जुड़ाव बढ़ता गया, जो अपनी मनोकामना लेकर आए और सुखी होकर गए। यात्रियों के जुड़ते जाने के साथ मंदिर के विकास के लिए भी प्रयास लगातार आगे बढ़ते गए। उनके अनुसार उन्होंने मंदिर के नाम से समाज के पास एक रुपया भी नहीं लिया।
पंडित पारस जैन ने बताया कि यात्रियों के काम होते गए और मंदिर में पैसा लगता गया। उन्होंने अपने स्तर पर कम से कम 70 से 80 लाख रुपए मंदिर में लगा दिए। इसके बाद आज यह मंदिर चमत्कारिक रूप से भव्य मंदिर बन गया है।
मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद कई गांवों और शहरों से यात्रियों का आवागमन बढ़ा है और पीपली स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की पहचान भी बनी है। वर्ष 2021 में जिस मंदिर की स्थिति खंडहर जैसी थी, वह आज श्रद्धा और सेवा के निरंतर प्रयासों से भव्य स्वरूप में दिखाई दे रहा है।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
