मावली स्थित शनिधाम में आयोजित तीन दिवसीय 15वें पाठ उत्सव कार्यक्रम का आज श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। उत्सव के अंतिम दिन प्रातः 8:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव पूजन और हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे सत्यनारायण भगवान मंदिर से शनिधाम तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे की गूँज के साथ ध्वजाजी को लाया गया। दोपहर 12:15 बजे मावली ग्राम वासियों द्वारा शनिधाम के 51 फीट ऊंचे मंदिर शिखर पर पूर्ण विधि-विधान से ध्वजा चढ़ाई गई। उल्लेखनीय है कि शनिधाम के निर्माण काल से ही प्रतिवर्ष श्री दिनेश जी डागलिया की ओर से यह ध्वजा चढ़ाई जाती है, जो इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार संपन्न हुई।

इस पावन अवसर पर मावली सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में शनि भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए उदयपुर से पधारे श्री लक्ष्मी नारायण जी गॉड का मंदिर मंडल द्वारा आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया; ज्ञात हो कि श्री गॉड द्वारा मंदिर के विकास हेतु समय-समय पर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। उत्सव के उपरांत सायंकाल 5:00 बजे से महाप्रसादी का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ, जिसमें भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। भक्ति और सेवा का यह संगम क्षेत्र की आध्यात्मिक एकजुटता का प्रतीक बना। जय सियाराम।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story