'राजस्थान में सत्रारंभ के साथ ही शैक्षिक गतिविधियों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संस्था प्रधानों की सत्रारंभ वाकपीठ का प्रथम दिवस स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल गोगला में आयोजित हुआ, जहां शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज की व्यास ने की। मुख्य अतिथि महंत गुलाब दास जी महाराज ने अपने संबोधन में संभागियों एवं प्रधानाचार्यों को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों को आत्मिक शांति से जोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों के शिखर तक पहुंचाने का कार्य करें।

वाकपीठ अध्यक्ष यशवंत मीणा एवं मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य रमेश कोड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मोरध्वज जी एवं मनीष जोशी ने शैक्षिक उन्नयन में प्रधानाचार्य की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रवेशोत्सव एवं नामांकन वृद्धि विषय पर मनोज जोशी द्वारा वार्ता प्रस्तुत की गई, जिसमें छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयासों और रणनीतियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुधीर जोशी ने किया।

यह आयोजन न केवल शैक्षिक दिशा तय करने का मंच बना, बल्कि प्रधानाचार्यों को उनके दायित्वों के प्रति पुनः जागरूक करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।'

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story