झाड़ोल में नीम के पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
उदयपुर जिले के झाड़ोल उपखंड मुख्यालय में सती चौराहे पर नीम के पेड़ के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डी-फ्रिज की सुविधा नहीं होने से शव उदयपुर भेजा गया, पहचान के प्रयास जारी हैं।

उदयपुर जिले के झाड़ोल उपखंड मुख्यालय में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सती चौराहे के समीप नीम के पेड़ के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सुबह के समय स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ की जा रही है, ताकि युवक की शिनाख्त की जा सके। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखते हुए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि झाड़ोल में डी-फ्रिज की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम और सुरक्षित रखने के लिए उदयपुर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।
युवक का शव सार्वजनिक स्थान पर मिलने से क्षेत्र में भय और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग मामले के शीघ्र खुलासे और मृतक की पहचान की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
