स्थानीय विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और व्यवस्थागत कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान गत शैक्षणिक सत्र और वर्तमान शैक्षणिक सत्र की छात्र संख्या की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही बकाया शिक्षण शुल्क और वाहन शुल्क की समीक्षा करते हुए उसकी शीघ्र वसूली के लिए प्रभावी कदम उठाने पर सहमति बनी।

विद्यालय के स्थायी एवं अस्थायी कर्मचारियों की अद्यतन सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति करने तथा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था भूतल स्थित कक्षों में करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप स्थित नाले की सफाई और आवश्यक मरम्मत के लिए नगरपालिका को पत्र भेजकर स्वीकृति प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए सूचना बोर्ड तैयार करवाने पर भी सहमति बनी।

अग्निशमन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि मनोज समदानी के सानिध्य में विद्यालय के समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यालय के विकास एवं भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में संरक्षक मनोहर लाल कांवड़िया, सचिव जय प्रकाश बंसल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल अग्रवाल, सह सचिव शुभम सहित प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी बैठक में मौजूद रहे। विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिए गए इन निर्णयों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story