उदयपुर: एसबीआई ने मृतक कर्मचारी की पत्नी को सौंपा 1 करोड़ का बीमा क्लेम
आरआरवीपीएन के सहायक अभियंता स्व. फन बहादुर थापा के सैलरी अकाउंट पर देय सुरक्षा कवच के तहत सूरजपोल शाखा ने उनकी पत्नी को सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

उदयपुर की सूरजपोल शाखा में मुख्य प्रबंधक अमित कुमार सिंह और आरआरवीपीएन के अधिकारियों द्वारा स्व. फन बहादुर थापा की पत्नी रीमा थापा को एक करोड़ रुपये का बीमा क्लेम चेक सौंपा गया।
उदयपुर। भारतीय स्टेट बैंक की सूरजपोल शाखा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने सीएसपी एकाउंट के बीमा सुविधा के तहत मृत्यु दावा का बीमा लाभ एक करोड़ रुपये की राशि का चैक स्व. फन बहादुर थापा की पत्नी रीमा थापा को प्रदान किया गया। यह बड़ी धनराशि बैंक की विशेष बीमा पॉलिसी के अंतर्गत प्रदान की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम
इस अवसर पर आरआर वीपी एन उदयपुर के लेखाधिकारी अशोक कुमार धानका, जगतार सिंह अधिशासी अभियंता और जयंतीलाल प्रजापत प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इन अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में चेक वितरण की प्रक्रिया को विधिवत पूरा किया गया।
मृतक कर्मचारी का बैंक से था विशेष अनुबंध
"स्व. फन बहादुर थापा आरआर वीपी एन में मिस्त्री सहायक अभियंता सिविल के पद पर कार्यरत थे, जिनका भारतीय स्टेट बैंक में सैलरी एकाउंट था।" उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि उनके इसी सैलरी एकाउंट के साथ जुड़ी बीमा सुरक्षा के कारण उनके परिवार को यह आर्थिक संबल प्राप्त हो सका है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
