सावन लहरियां उत्सव 2026 में कोमल पटवारी बनीं लहरिया क्वीन, मातृशक्ति संगठन गठन पर सहमति
सावन लहरियां उत्सव 2026 में कोमल पटवारी बनीं लहरिया क्वीन, 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने मातृशक्ति संगठन गठन को दी स्वीकृति।

तस्वीर में सावन लहरिया उत्सव के मंच पर बाएं से दाएं बैठी महिलाएं और मुख्य अतिथि नजर आ रहे हैं, जिनके पीछे कार्यक्रम का बैनर लगा हुआ है।
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान एवं सकल दिगम्बर जैन समाज मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सावन लहरियां उत्सव 2026 में कोमल पटवारी बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ समाज ने लहरिया क्वीन का खिताब अपने नाम किया। तमन्ना जैन, बीसा नरसिंहपुरा मुमुक्ष मंडल फर्स्ट रनरअप, करिश्मा चित्तौड़ा, चित्तौड़ा समाज सेकंड रनरअप रहीं।
प्रतियोगिता में निकिता जैन, दसा नागदा समाज को मोस्ट क्रिएटिव पुरस्कार, रीना दोषी, दसा हूमड़ समाज को बेस्ट ड्रेस, हंसिका बोहरा, दसा नागदा समाज को बेस्ट प्रजेंटेशन, सोनिका जैन, दसा दसा नरसिंहपुरा समाज को मोस्ट कॉन्फिडेंट तथा विशाखा जैन, बीसा नरसिंहपुरा तेरापंथ समाज को एवरग्रीन दीवा पुरस्कार दिया गया।
संस्थान परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित सकल दिगम्बर जैन समाज की मातृशक्ति के समक्ष प्रस्ताव रखा कि आज समय की आवश्यकता है कि सकल दिगम्बर जैन समाज मातृशक्ति का गठन कर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। प्रस्ताव पर उपस्थित 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने एक स्वर में संगठन गठन की स्वीकृति देते हुए हाथ खड़े किए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती लीला कुरडिया, बीसा नरसिंहपुरा समाज अध्यक्ष, श्रीमती मधु दोषी, अध्यक्ष बीसा हूमड़ समाज, मन्जु गदावत, नागदा समाज, श्रीमती मधु चित्तोड़ा, अध्यक्ष चित्तोड़ा समाज, अर्चना पटवारी, अध्यक्ष तेरापंथ बीसा नरसिंहपुरा समाज, श्रीमती गीता अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज, श्रीमती करिश्मा पंचोली, दसा हूमड़ समाज, श्रीमती बेला जैन एवं नीला बन्डी, र्सवयशा दसा हूमड़ समाज, श्रीमती अंजना गंगवाल, खण्डेलवाल समाज अध्यक्ष, श्रीमती आशा जसीगोत तथा ऊषा मेहता, तेरापंथ बीसा नरसिंहपुरा समाज उपस्थित रहीं।
श्रीमती रेखा जावेरिया, श्रीमती बिन्दु अग्रवाल और शालिनी अग्रवाल ने सक्रियता से सभी प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ममता कोठारी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती डॉ. सोनु जैन तथा अध्यक्षता श्रीमती रतन देवी नाड़ियां ने की।
महामंत्री विभा सुरावत ने बताया कि सावन लहरियां उत्सव की सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक जज डॉ. सोनिका जैन, भाजपा प्रदेश सहसंयोजक आईटी सेल एवं श्रीमती नयना जैन, अध्यक्ष इनरव्हील क्लब डिवाइड अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निर्णय किया।
सभी अतिथियों, समाजसेवियों एवं संस्थान पदाधिकारियों द्वारा विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए गए।
मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक श्रीमती माधुरी मुसलिया ने लगातार चार घंटे तक प्रतियोगिताओं का संचालन बुलंद कविताओं के साथ किया। मंगलाचरण श्रीमती चेतना भादावत ने किया। वहीं संपूर्ण व्यवस्था श्रीमती सारिका सुरावत और श्वेता रत्नावत ने संभाली।
कार्यक्रम में विशेष रूप से परम संरक्षक के साथ राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरावत, कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया, मंत्री जीवनधर हाथी, राजस्थान प्रदेश संरक्षक सुमति लाल दुदावत, हंस मुख, धनपाल जैन, सुन्दर लालावत, सुन्दर फानदौत, रमेश शाह, भंवर नागदा, अनन्त कोठारी सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित थे।
सावन लहरियां उत्सव 2026 में विभिन्न समाजों की मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और 400 से अधिक प्रतिनिधियों की सहमति से सकल दिगम्बर जैन समाज मातृशक्ति के लिए एक संगठन के गठन का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
