उदयपुर में एसपी डॉ. अमृता दुहन ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा, दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने दीपावली पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। फलासिया पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार किया।

दीपावली पर्व और पर्यटन सीजन के मद्देनजर शहर में सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उदयपुर सड़कों पर पुलिस बल के साथ जायजा लेतीं एसपी डॉ. अमृता दुहन।
दिपावली पर्व, स्थानीय मेलों और पर्यटन सीजन के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने स्वयं शहर के विभिन्न मार्गों का सघन भ्रमण किया और जमीनी स्तर पर यातायात एवं रूट डायवर्जन व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व यातायात प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक श्री भंवर लाल चौधरी भी उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों और जाब्ते को सुरक्षा व यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. वर्तमान में चल रहे दीपावली मेले और त्योहारों के दौरान स्थानीय नागरिकों तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी असुविधा न हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. पूर्व में नगर निगम की टीम के साथ मिलकर हटाए गए अतिक्रमण वाले स्थानों पर यदि पुनः लोगों द्वारा अस्थायी अतिक्रमण किया गया है, तो उसे फिर से पूरी तरह हटाया जाएगा. ड्यूटी पर तैनात जाब्ते को मुस्तैदी से खड़े रहकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखने और नियमों का पालन करवाने के निर्देश दिए गए. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने अपील करते हुए कहा कि झीलों की नगरी उदयपुर एक प्रमुख वैश्विक पर्यटक स्थल है, जहाँ आगामी दिनों में भारी संख्या में देशी व विदेशी पर्यटकों का आगमन होगा. अतः शहर की छवि को उत्कृष्ट बनाए रखने और सुरक्षित सफर के लिए सभी आम जन एवं वाहन चालक यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें. दूसरी ओर, पुलिस थाना फलासिया ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को 48 घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिनांक 29.10.2026 को पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 24.10.2026 की रात को भामटी निवासी आरोपी कमलेश पिता चन्दु लाल ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार श्री रजत बिश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरवाड़ा व श्री विवेकसिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत झाड़ोल के सुपरविजन में श्री वेलाराम थानाधिकारी, फलासिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने सूचना व तकनीकी सहयोग से रिपोर्ट के मात्र 48 घण्टो के भीतर आरोपी कमलेश पिता चन्दु लाल निवासी भामटी थाना फलासिया को भामटी के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया. अनुसंधान के बाद आज दिनांक 02.11.2026 को आरोपी को माननीय एसीजेएम कोर्ट झाडोल में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस विशेष कार्रवाई में टीम प्रभारी श्री वेलाराम थानाधिकारी फलासिया, श्री कालुलाल सउनि, श्री जगदीश कानि. 1770, श्री महेन्द्र सिंह कानि. 2761, श्री हिम्मत कानि. 3026 और श्री नाहरसिंह चालक कानि. 1621 शामिल रहे.

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
