सत्रारंभ वाकपीठ गोगला में आयोजित, शिक्षा मूल्यों पर जोर
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल गोगला में आयोजित वाकपीठ में प्रधानाचार्यों की भूमिका, नामांकन वृद्धि और शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा हुई

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल गोगला में आयोजित सत्रारंभ वाकपीठ कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोरध्वज की व्यास, महंत गुलाब दास जी महाराज सहित अन्य अधिकारियों ने शैक्षिक उन्नयन और नामांकन वृद्धि पर विचार साझा किए
राजस्थान में शैक्षिक सत्रारंभ के साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संस्था प्रधानों की सत्रारंभ वाकपीठ का आयोजन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल गोगला में आयोजित हुआ, जहां शिक्षा को जीवन मूल्यों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमान मोरध्वज की व्यास द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत श्री गुलाब दास जी महाराज ने संभागियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्यो को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों को अपनी आत्मिक शांति से जोड़ने का आह्वान किया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा व जीवन मूल्यों के शिखर तक पहुंचाने की प्रेरणा दी।
वाकपीठ अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा एवं मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य श्री रमेश कोड़िया द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान श्री मोरध्वज जी एवं मनीष जोशी ने शैक्षिक उन्नयन में प्रधानाचार्य की भूमिका पर प्रकाश डाला और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।
प्रवेशोत्सव एवं नामांकन वृद्धि पर श्री मनोज जोशी द्वारा विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की गई, जिसमें विद्यालयों में अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री सुधीर जोशी, प्रधानाचार्य रा उ मा वि झाडोल द्वारा किया गया।
यह आयोजन शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, नेतृत्व और मूल्यों के समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
