मावली: प्रशासनिक अधिकारी बने सतीश झा, कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत
अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से पदोन्नत हुए सतीश कुमार झा ने मावली ब्लॉक कार्यालय में कार्यभार संभाला, सीबीईओ और स्टाफ ने मेवाड़ी परंपरा से किया अभिनंदन।

मावली उपखण्ड क्षेत्र के शिक्षा विभाग में हर्ष की लहर व्याप्त है, जहाँ सेवारत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार झा को पदोन्नत कर प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। पदोन्नति के पश्चात झा ने शनिवार को यथास्थान अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस उपलब्धि पर सोमवार को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में स्टाफ द्वारा एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर झा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान सतीश कुमार झा का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर और पारंपरिक मेवाड़ी पाघ पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मान की इस कड़ी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव त्रिवेदी ने तिलक लगाकर मंगल कामना की, वहीं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) मावली, सुख लाल गुर्जर ने मेवाड़ी पाघ पहनाकर गौरवशाली परंपरा का निर्वहन किया। पंकज जोशी, आशीष कुमावत, शांति लाल मीणा, रीना पोखरना, कमलेश त्रिवेदी, विनोद पुरी गोस्वामी और चुन्नी लाल अहीर ने संयुक्त रूप से उपरणा ओढ़ाकर झा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर दीपक त्रिवेदी, शंकर लाल, दीपक सैन, रमेश बड़ गुर्जर, सरसी बाई सहित समस्त कार्यालय स्टाफ और उपस्थित संभागियों ने भी झा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी द्वारा किया गया। यह पदोन्नति विभाग में उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है, जिससे पूरे ब्लॉक कार्यालय में उत्साह का वातावरण है।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
