सप्तशती संगम कार्यक्रम में महिलाओं की शक्ति और योगदान पर जोर
डूंगरपुर के माथुगामड़ा नालफला में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विद्यानिकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा मातृशक्ति सहयोग से सप्तशती संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण और राष्ट्रोत्थान में योगदान पर विशेष जोर दिया गया।

डूंगरपुर (प्रात:काल संवाददाता)। विद्यानिकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के पौषक ग्राम माथुगामड़ा खास नालफला में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मातृशक्ति के सहयोग से सप्तशती संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य पद्मा पंड्या ने अतिथियों का परिचय कराते हुए प्रस्तावना से की। अतिथियों का स्वागत संगीता चौबीसा, रेखा भट्ट और सीमा यादव ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी और संकल्प कार्यक्रम स्वीटी शर्मा द्वारा संचालित किया गया। मुख्य वक्ता उषा रावल ने अपने उद्बोधन में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं के राष्ट्र उत्थान में योगदान और उनकी विशेष भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वैशाली कटारा ने माताओं से उनकी विशिष्ट भूमिका निभाने का आव्हान किया। वहीं विशिष्ट अतिथि गीता देवी कटारा ने ग्रामीण नारियों की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त संदेश उपस्थित महिलाओं तक पहुँचाया।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट माताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी उत्सुकता और सक्रिय भागीदारी के साथ इस कार्यक्रम को गौरवपूर्ण बनाया। समापन का संचालन रीना श्रीमाली ने किया। इस आयोजन ने स्थानीय महिलाओं में सशक्तिकरण और सामुदायिक योगदान की भावना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
