संयुक्त व्यापार महासंघ की साधारण सभा बैठक 21 अगस्त को, व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श
खेरवाड़ा में 21 अगस्त को संयुक्त व्यापार महासंघ की साधारण सभा होगी। बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान से संबद्ध सभी व्यापारीगण की साधारण सभा (जनरल बैठक) का आयोजन 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को रात्रि 7:30 बजे डाक बंगला, खेरवाड़ा में किया जाएगा। बैठक में महासंघ से जुड़े सभी व्यापारीगण को आमंत्रित किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष अमित कलाल करेंगे। इस दौरान व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।
संयुक्त व्यापार महासंघ की इस साधारण सभा में संस्थान से संबद्ध सभी व्यापारियों की सहभागिता रहेगी। बैठक के आयोजन की जानकारी संस्थान के महामंत्री नरेंद्र पंचोली ने दी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
