✕
साँवरिया सेठ मंदिर में सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन का फाग उत्सव आयोजित
By Vishnu Lohar, JhadolPublished on
मेवाड़ के कृष्ण धाम में कलाल समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में ठाकुर जी को वागा और भोग अर्पित कर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

x
उदयपुर। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री साँवरिया सेठ मंदिर में सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन द्वारा आयोजित 'फाग उत्सव' ने भक्ति की नई ऊंचाइयां छुईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच कलाल समाज सहस्त्रबाहु नारी शक्ति की महिलाओं ने मंदिर परिसर में ऐसी धूम मचाई कि हर कोई भावविभोर हो गया।
श्रद्धा भक्ति और अर्पण
अध्यक्ष कल्पना पूर्बिया ने बताया कि श्रद्धा भाव से पोशाक, फूलों व नोटों की माला, चॉकलेट, फल और फूलों की टोकरियाँ के साथ प्रभु को प्रिय मिश्री-मावा अर्पित किया गया। साथ ही, सभी की ओर से शुद्ध भोजन का भोग भी लगाया गया, जिसे पाकर सखिया निहाल हो गई। ढोल-नगाड़ों के साथ संगठन की महिलाएं नाचती-गाती मंदिर पहुँचीं। सारी महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, पूरे मंदिर परिसर में 'साँवरिया सेठ' के जयकारों और फाग के गीतों की धूम मची रही। कलाल समाज की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक फाग पोशाक के साथ इस उत्सव को और भी भव्य बना दिया।आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम
अध्यक्ष कल्पना पुर्बिया ने बताया कि "इस आयोजन का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति को एकजुट करना और अपनी संस्कृति व भक्ति सहेजना व जीवित रखना है।" वे इस फाग उत्सव की आयोजक रही। कल्पना पुर्बिया, कंचन टांक, गायत्री पुर्बिया, धारावती सुहालका, दुर्गा टांक, तारा पुर्बिया, हेमा चौधरी ने उत्सव को उत्साह एवं उमंग के रंगों से इन क्षणों को सरोबार किया। इस दौरान राधा कृष्ण संबंधित अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई।प्रतियोगिता के विजेता
आयोजन के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में किरण सुहालका, मीना सुहालका, जय श्री पटेल, कृष्णा सुहालका, सीमा पूर्बिया, अंजलि टॉक, संगीता चौधरी एवं प्रीति टाक विजेता रही। कलाल समाज सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन के इस आयोजन ने श्रद्धा और संस्कृति की अनूठी मिसाल पेश की।
Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
