सांवलिया व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार, सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
वल्लभनगर में सर्वसम्मति से नए सदस्यों का चयन, व्यापारिक एकता और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई

वल्लभनगर। क्षेत्र के सांवलिया व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक में संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों एवं व्यवसाय प्रतिनिधियों का निर्विरोध चयन किया गया। संगठन को गतिशील बनाने के लिए अनुभवी सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में संगठन मंत्री पद पर विनोद आमेटा, कमलेश मेनारिया, भूपेंद्र पुजारी, पप्पू डांगी (भोपालपुरा) एवं मयूर जोशी को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी रमेश डांगी एवं हेमेंद्र मालवीय को दी गई है।
बैठक में व्यवसाय के अनुसार प्रतिनिधियों का चयन भी किया गया। सोना-चांदी व्यवसाय से ललित सोनी और नवनीत सोनी, मोटर व्हीकल व्यवसाय से सुखलाल गाडरी और महेश माली, फोटोकॉपी एवं ई-मित्र व्यवसाय से आशुतोष गुर्जर और नारायण गाडरी, टेंट व्यवसाय से गोपाल कुलमी और लक्ष्मी लाल डांगी, सिलाई व्यवसाय से भरत टेलर और सुंदरलाल टेलर, किराणा व्यवसाय से बाबूलाल डांगी और खेमराज डांगी (भोपालपुरा), होटल व्यवसाय से लक्ष्मीलाल माली, गणपत भोपालपुरा और मांगीलाल, सब्जी व्यवसाय से बाबूलाल कीर और बद्रीलाल मेघवाल, इलेक्ट्रिकल्स से मैराब खान, ऑटो पार्ट्स से रमेश चंद्र लोहार, मशीनरी व्यवसाय से शिवलाल सेन, ट्रांसपोर्ट से भंवर चौधरी, पशु आहार से कैलाश डांगी और फास्ट फूड व्यवसाय से राजू डांगी को मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी विस्तार के उपरांत उपस्थित व्यापारियों ने नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम व्यापारिक एकता को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगी।
सांवलिया व्यापार मंडल की यह नई कार्यकारिणी क्षेत्रीय व्यापारिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती को और अधिक सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Hemant Ameta, Udaipur
हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।
