फलासिया/ओगणा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर टीलेश्वर महादेव मंदिर, गंगेश्वर महादेव (गुजरात) में परम पूज्य धर्मगुरु महंत श्री 1008 लक्ष्मण गिरि जी सीताराम जी महाराज के सम्मान में संत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ओर से गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संतों के सम्मान के लिए भेजा गया उपहार महंत श्री 1008 लक्ष्मण गिरि जी को श्रद्धापूर्वक भेंट किया गया।

इस अवसर पर फलासिया तहसीलदार, ओगणा मंडल अध्यक्ष तखत सिंह सोलंकी, फलासिया मंडल अध्यक्ष भैरूलाल प्रजापत, विधानसभा संयोजक भोपाल सिंह शक्तावत सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु पूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। श्रद्धा, भक्ति और संत सम्मान के भाव के साथ आयोजित यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story