खेरोदा, 28-07-2026। खेरोदा में मेवाड़ के संत श्री अमरा भगत नरबदिया के परम शिष्य संत श्री दूदाजी महाराज की धूणी मडिकपूरा पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम में करीब 12 हजार शिष्यगणों तथा श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

महोत्सव के आयोजक भामाशाह रमेश गायरी, रामलाल गायरी और रमेश चंद्र गायरी ने बताया कि इस पावन अवसर पर प्रातः साढ़े दस बजे हवन और पूजन का अनुष्ठान आयोजित होगा। इसके बाद प्रातः साढ़े ग्यारह बजे से विशाल महाप्रसादी का आयोजन शुरू किया जाएगा। वहीं, रात्रि आठ बजे से भव्य भजन संध्या और सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए धूणी विकास समिति, गाड़री समाज तथा शिष्यगणों की विभिन्न टीमें तन्मयता से तैयारियों में जुटी हुई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर कस्बे के वीर हनुमान मंदिर तथा डूंगेला तालाब स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में भी विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। पूरे क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story