संत भेरू महाराज नवानिया से द्वारिकाधीश दर्शन की 22वीं पदयात्रा पर रवाना, 23वें दिन होंगे द्वारिका नगरी में
संत भेरू महाराज बाबा रामदेव आश्रम नवानिया से द्वारिकाधीश दर्शन की 22वीं पदयात्रा पर रवाना हुए। संघ के साथ 23 दिन की यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में स्वागत और प्रसादी का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का प्रतीक है।

बाबा रामदेव आश्रम, नवानिया के संत भेरू महाराज रविवार को अपने संघ के साथ द्वारिकाधीश (गुजरात) के दर्शन के लिए 22वीं पदयात्रा पर रवाना हुए। संत भेरू महाराज ने बाबा रामदेव आश्रम पर विशेष पूजा अर्चना के बाद प्रातः 9:15 बजे नवानिया से यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा कुल 23 दिन की होगी, जिसके समापन पर वे द्वारिका नगरी में द्वारकाधीश के दर्शन करेंगे।
यात्रा के दौरान मावली डांगियान में गोविंदराम डांगी द्वारा संत भेरू महाराज और उनके संघ का हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत किया गया और सभी यात्रियों को प्रसादी करवाई गई। बाठरड़ा खुर्द में मांगीलाल गायरी और सतावल में लोगर लाल गायरी ने यात्रियों का स्वागत किया। संघ ने लिंबावा गांव में रात्रि विश्राम किया। मावली डांगियान में भी बांसी धूणी के पुजारी वीरेंद्र पूरी, लालूराम गायरी भियाना, सुरेश गायरी बोहेड़ा, रतन लाल गायरी गुलाबपुरा और राम लाल गाडरी कानोड़ ने यात्रा संघ का आदरपूर्वक स्वागत किया।
यात्रा में कानोड़ राडा बावजी भोपा प्रमोद प्रजापत भी सोमवार को पूजा अर्चना कर द्वारिकाधीश दर्शन हेतु पदयात्रा पर निकले, जो वीरपुरा गातोड़ जी में मंगलवार को संत भेरू महाराज यात्रा संघ में सम्मिलित होंगे।
संत भेरू महाराज ने अब तक विभिन्न पैदल यात्राओं की जानकारी देते हुए बताया कि वे बाबा रामदेव आश्रम नवानिया से प्रतिवर्ष रामदेवरा (रूणिजा), द्वारिकाधीश गुजरात और संत धुंधलीमल स्वामी बांसी धूणी की यात्राएं अपने शिष्यगणों के साथ करते हैं। अब तक उन्होंने रामदेवरा की 60वीं, द्वारिकाधीश की 21वीं और बांसी धूणी की 14वीं पदयात्रा संपन्न कर चुकी हैं। दो बार उन्होंने नवानिया से द्वारिकाधीश की यात्रा में वापसी भी पदयात्रा मार्ग से ही की है। प्रत्येक वर्ष तीनों यात्राओं के सफल समापन के उपरांत माघ बीज को नवानिया आश्रम पर विशाल सत्संग और प्रसादी का आयोजन किया जाता है।
यह पदयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समर्पण और सामूहिक अनुशासन का भी संदेश देती है। संत भेरू महाराज और उनके संघ की यह यात्रा नवानिया से द्वारिका तक श्रद्धालुओं और स्थानीय जनसमुदाय के लिए प्रेरणादायक रही है।
- संत भेरू महाराज पदयात्रा 2025नवानिया से द्वारिका पदयात्राद्वारिकाधीश दर्शन यात्राबाबा रामदेव आश्रम नवानियामावली डांगियान स्वागतसंत भेरू महाराज यात्रा संघद्वारिकाधीश गुजरात यात्रानवानिया धार्मिक यात्रा 2025बांसी धूणी यात्रारामदेवरा पदयात्रासंत भेरू महाराज नवानिया से द्वारिकागुजरात धार्मिक यात्राराजस्थान से द्वारिका पदयात्रासंत भेरू महाराज पूजा अर्चनानवानिया से द्वारिका पैदल यात्रा

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
