खेरवाड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सामरून में मंगलवार देर रात करीब 9:30 बजे सीनियर स्कूल के पास स्थित टैक्सी स्टैंड के समीप सड़क किनारे करीब 6 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हलचल मच गई। वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक की नजर अजगर पर पड़ी, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी।

पास ही स्थित एक किराना दुकान के संचालक ने भी अजगर को देखा और तत्काल अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर मंगलेश्वर खराड़ी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां एकत्रित हो गए।

मंगलेश्वर खराड़ी एवं उनकी टीम ने सावधानी और सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर का शांतिपूर्वक रेस्क्यू किया। देर रात होने के कारण वन विभाग को सूचना नहीं दी जा सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने सुरक्षित तरीके से अजगर को खुनादरी के जंगल में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने आमजन से अपील की कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने के बजाय सावधानी बरतें तथा यथासंभव वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू दल को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story