सम्मेद शिखरजी में जयपुर के आलोक-प्रमिला शाह ने आदिवासियों को भोजन व वस्त्र बांटे
सम्मेद शिखरजी में जयपुर के आलोक-प्रमिला शाह ने आदिवासियों को भोजन व वस्त्र वितरित किए, धार्मिक आयोजन में सेवा कार्य हुआ।

तस्वीर में प्रमिला शाह मधुबन स्थित सम्मेद शिखरजी के बीसपंथी कोठी प्रांगण में स्थानीय लोगों और बच्चों को वस्त्र वितरित करती हुई नजर आ रही हैं।
झारखंड के मधुबन स्थित सम्मेद शिखरजी में अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर जयपुर के श्रेष्ठी एवं समाज सेवी आलोक-प्रमिला शाह के नेतृत्व में आदिवासियों को भोजन करवाकर वस्त्र वितरित किए गए।
सम्मेद शिखरजी जैन धर्म के सबसे बड़े शाश्वत तीर्थ क्षेत्र और 20 तीर्थंकरों की तप व मोक्ष निर्वाण भूमि के रूप में पूजनीय है। यहां अष्टान्हिका महापर्वों में भगवान नेमि नाथ जी के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर बीसपंथी कोठी के प्रांगण में यह परोपकारी कार्य आयोजित किया गया।
आदिनाथ महिला मंडल की धर्म/प्रचार मंत्री अनिता बडजात्या ने बताया कि जयपुर से एक धार्मिक यात्रा दल गुणायतन, सम्मेद शिखरजी में आयोजित संस्कृति के सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भाग लेने पहुंचा हुआ है। यह विधान परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज जी के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। इसी दल के संघपति आलोक प्रमिला शाह जयपुर के नेतृत्व में आदिवासियों को भोजन एवं वस्त्र वितरण का कार्य किया गया।
इस अवसर पर उक्त दल के सम्माननीय सदस्य अनिल जैन गदिया बयाना वाले जयपुर/सम्मेद शिखरजी का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया। अनिल जैन गदिया जी जैन समाज के गौरव हैं और सम्पूर्ण जैन समाज के एक मात्र प्रतिनिधि हैं। कैलाश मानसरोवर की सातवीं वार यात्रा कर सम्मेद शिखरजी आने पर उनका स्वागत किया गया। गदिया जी ने परम पूज्य मुनि श्री आदर्श सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया।
धार्मिक यात्रा दल में लता सोगानी, भावना झांझरी, नीलम ठोलिया, प्रीति छाबडा, प्रमिला शाह, अनिता बडजात्या, उदयभान जैन जयपुर, आलोक शाह, अनिल जैन गदिया सहित अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।
नौ दिवसीय महापर्व 29 जुलाई तक चलेगा, जिसमें सिद्धों की आराधना की जा रही है। 24 जुलाई को 64 अर्घ्य चढ़ाकर भक्ति की जाएगी। सम्मेद शिखरजी में चल रहे इस धार्मिक आयोजन के दौरान सेवा और धर्म आराधना के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
