सलूंबर। रेकिट एवं ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वावधान में डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी विद्यालय, गांधी चौक सलूंबर में अध्यापकों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में सलूंबर ब्लॉक के 15 विद्यालयों के अध्यापकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों की जानकारी दी गई तथा इन्हें विद्यार्थियों के दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ममता संस्था की जोनल समन्वयक पूजा गुप्ता, प्रवीर गोयल एवं अंजू शर्मा ने प्रतिभागियों को स्वच्छता मॉड्यूल की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य मोहम्मद अकरम एवं राजेंद्र सिंह चुंडावत के उद्बोधन से हुई।

इस दौरान शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक समन्वयक जगदीश कुमार मीणा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से शिक्षकों को स्वच्छता संबंधी व्यवहारों की जानकारी देकर उन्हें विद्यार्थियों के दैनिक जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया गया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story