उदयपुर। सलूम्बर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र मे जोधपुर ऊँची मगरी निवासी उदेश (22) पुत्र राजू मीणा अपने साथी गांव के लवजी पुत्र मावजी मीणा के साथ बाइक पर बैठकर गांव लोटते समय कल्याणा सायरा रोड पर हादसे का शिकार हो गया। गफलत लापरवाही से बाइक चलाने पर फिसलने से पीछे बैठे उदेश के सिर मे चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में उपचार और पुलिस कार्रवाई

गंभीर अवस्था में घायल युवक को एमबी चिकित्सालय लाए जहा उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर छा गई है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story