सलूम्बर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की उदयपुर इकाई ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी सलूम्बर स्थित कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने 10 जुलाई 2026 को शिकायत दी थी कि आरोपी अधिकारी उसकी ग्राम डगार स्थित किराणा दुकान और सलूम्बर स्थित कोका-कोला एजेंसी पर निरीक्षण एवं सैंपल लेने के नाम पर दबाव बना रहा था। आरोप है कि जुर्माना लगाने, प्रकरण दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी देकर साल में दो बार रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की। पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एसीबी ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को उसके कार्यालय परिसर में परिवादी से 10 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी के मुताबिक, आरोपी ने ग्राम डगार स्थित किराणा दुकान के लिए 10 हजार रुपये प्राप्त किए थे। वहीं, सलूम्बर स्थित कोका-कोला एजेंसी के लिए भी 10 हजार रुपये बाद में लेने की बात तय हुई थी।

कार्रवाई के बाद एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।

एसीबी ने आमजन से भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर देने की अपील की है। सलूम्बर में हुई इस कार्रवाई ने रिश्वतखोरी के आरोपों पर एसीबी की कार्रवाई को एक बार फिर सामने ला दिया है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story