सलूंबर में आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों और रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी सलूंबर जिला की कार्ययोजना बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने की। सलूंबर विधायक श्रीमती शांता देवी मीणा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि धरियावद विधानसभा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा और सेमारी प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने सभी मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों से रायशुमारी कर जिला परिषद वार्डों तथा पंचायत समिति वार्डों के संयोजकों और प्रभारियों की नियुक्ति के लिए नामों पर चर्चा की। आगामी चुनावी कार्यक्रमों, वार्ड ग्रेडिंग और संगठन संरचना को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर भी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जिलाध्यक्ष जोशी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग’, ‘वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘सेवा सेतु जन कल्याण शिविरों’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों को दी। इन कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए व्यवस्थाएं भी निर्धारित की गईं।

बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि जनादेश की चोरी और खरीद-फरोख्त कांग्रेस ने की तथा सलूंबर नगर परिषद चुनाव में जन भावनाओं का गला घोंटा गया। उन्होंने कहा कि इसका जवाब सलूंबर जिले की जनता आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और धनबल के दम पर बनाया गया बोर्ड आगामी समय में कांग्रेस के लिए दुखदायी होगा।

जोशी ने सभी पदाधिकारियों से हर वार्ड और बूथ पर जीवंत संपर्क पद्धति बनाए रखने तथा जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि का भाव रहना चाहिए। उम्मीदवार चयन में व्यक्तिगत पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर संगठन हित में जो श्रेष्ठ हो, उसी का चयन किया जाए और कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप उम्मीदवार चयन का ध्यान रखा जाए।

विधायक शांता देवी मीणा ने कहा कि सम्पूर्ण राजस्थान में निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए 200 से अधिक निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि सलूंबर में जनता ने बहुमत भाजपा को दिया, लेकिन किसी अपने की कुकर्मों और महत्वाकांक्षा के चलते कांग्रेस छल से बोर्ड बना गई। उन्होंने कहा कि सलूंबर नगर की जनता की सेवा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार पीछे नहीं रहेगी।

शांता देवी मीणा ने कार्यकर्ताओं से आपसी झगड़े और मनमुटाव छोड़कर एकजुट तथा एकमुखी होकर चुनाव लड़ने की अपील की।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सोनल मीणा, जिला मंत्री भूरा भाई पटेल, करण सिंह पवार, मंडल अध्यक्ष मेवल नाहर सिंह राठौड़, नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, सेमारी मंडल अध्यक्ष केसर सिंह चौहान, मल्लाड़ा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कलाल, जयसमंद मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा, सराड़ा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, झल्लारा मंडल अध्यक्ष हितेश जोशी, भबराना मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान, लसाडिया मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जया मीणा, जिला कार्यालय मंत्री शांति लाल जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र कलाल, पुर्नेश शर्मा और खुशबू कुंवर समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर आयोजित इस बैठक में वार्ड स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करने, चुनावी कार्यक्रमों की तैयारियां आगे बढ़ाने और बूथ स्तर तक संपर्क व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story