18 साल बाद गुरु-शिष्य मिलन: सालेरा खुर्द के 2008 बैच ने किया गुरुजनों का सम्मान
सालेरा खुर्द के 2008 बैच के 19 विद्यार्थियों ने 18 साल बाद गुरुजनों को आमंत्रित कर सम्मान किया। गुरु-शिष्य मिलन भावुक और यादगार रहा।

तस्वीर में सालेरा खुर्द स्कूल के गुरु सम्मान समारोह के दौरान शिक्षक और पूर्व विद्यार्थी नजर आ रहे हैं, जिसमें एक शिक्षिका माइक पर बोलती हुई दिख रही हैं और मंच पर बैठे गुरुजनों ने पगड़ी और उपरना पहन रखा है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेरा खुर्द के वर्ष 2008 बैच के विद्यार्थियों ने 18 साल बाद अपने गुरुजनों को पुनः आमंत्रित कर गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में बैच के 19 विद्यार्थी एकत्रित हुए और उन्होंने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर गुरुजनों का उपरना एवं पगड़ी पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत और सम्मान किया गया। समारोह में पूर्व शिक्षक योगेश कुमार जैन, घनश्याम पालीवाल, राजेंद्र भट्ट, इंद्रा मीणा, वंदना मेम, जयप्रकाश आमेटा तथा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नरेंद्र आमेटा उपस्थित रहे।
पूर्व विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के साथ बिताए विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा किए। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और दिए गए संस्कारों के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, 18 वर्ष बाद अपने विद्यार्थियों को एक साथ देखकर गुरुजनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लंबे अंतराल के बाद हुआ गुरु-शिष्य मिलन भावुक एवं यादगार बन गया। समारोह के दौरान स्नेहभोज एवं पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थी परसराम, रमेश, गोवर्धन लाल गाडरी, हीरालाल, महेंद्र सिंह, सूरज सिंह, श्यामलाल गमेती, नरेश मेघवाल, एडवोकेट अशोक, पूजा पालीवाल, शिक्षिका किरण जेवलिया, शिक्षिका पारस, तारा, सीमा, लक्ष्मी, पुष्पा, लाजवंती सहित अन्य पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन पूर्व विद्यार्थी परसराम ने किया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
